Social

किस बीमारी के लिए किस डॉक्टर के पास जाएं?

By Ritika

June 19, 2024

ईएनटी स्पेशलिस्ट टॉन्सिल, कान में दर्द, सिर या गले की समस्या है तो ईएनटी स्पेशलिस्ट के पास आपको जाना चाहिए

Source-Pexels

साइकोलॉजिस्ट डिप्रेशन, कोई हादसा जिसने आप पर बुरा प्रभाव डाला हो ऐसे मनोविकारों के लिए साइकोलॉजिस्ट के पास जाएं

नेफ्रोलॉजिस्ट किडनी से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट के पास जाएं, ये पथरी, हाइपरटेंशन का इलाज करते हैं

न्यूरोलॉजिस्ट बॉडी में नसों से संबंधित समस्या, रीढ़ की हड्डी या दिमाग से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी के लिए न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाया जाता है

ऑन्कोलॉजिस्ट  ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर का इलाज करते हैं, बता दें कि ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट होते हैं

स्त्री रोग विशेषज्ञ पीरियड्स, पीसीओडी, इंफर्टिलिटी, प्रेग्नेंसी, डिलीवरी, मेनोपॉज के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया जाता है

जनरल फिजिशियन सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य एलर्जी या किसी तरह के वायरल इंफेक्शन जैसी समस्या के इलाज के लिए जनरल फिजिशियन के पास जा सकते हैं