Social
By- Khushboo Sharma
March 06, 2024
शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों को मिलाकर एक साल में 24 एकादशी आती हैं
ऐसा माना जाता है कि एकादशी का व्रत करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है
हर एकादशी का अपना अलग विशेष महत्व होता है लेकिन 4 एकादशी को सबसे खास माना गया है
इसमें निर्जला एकादशी को सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण एकादशी माना गया है
ऐसा कहा जाता है कि इस एक व्रत से ही पूरे साल की एकादशी व्रत का फल प्राप्त हो जाता है
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी को भी खास माना जाता है
ऐसा माना जाता है कि चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली पापमोचनी एकादशी को करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी का भी अपना विशेष महत्व है
साल में पड़ने वाली इन चार एकादशियों को ज्यादा महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है