Samiksha Somvanshi
वैसे तो सारी ही हरी सब्ज़ियां फायदेमंद होती है लेकिन आज हम जानेंगे बथुआ, पालक और सरसों का साग इन तीनो में से हमे किस सब्ज़ी का ठण्ड में सबसे उपयोग करना चाहिए।
सर्दियों में बथुआ, पालक और सरसों का साग तीनों को बड़े शौक से खाया जाता है। लेकिन इनमें से सबसे हेल्दी कौन सी हरी सब्जी है, आज जानते है।
नारायणा हॉस्पिटल में सीनियर डाइटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि सर्दियों में खाई जाने वाली ये तीनों ही हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं।
बथुआ फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए, सी, और बी6 अच्छी मात्रा में होते हैं, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाता है।
पालक में आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो आपके बालों और बीपी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
सरसों का साग विटामिन ए, के, और सी का अच्छा स्रोत है और सर्दियों में इन सब्जियों को बदल-बदल कर खाना सबसे अच्छा होता है ताकि शरीर को पोषक तत्व मिल सकें।
अब तो आप हर सब्ज़ी के फायदे जान चुके है तो सर्दियों में हर दिन हरी सब्ज़ी क सेवन ज़रूर करें।