Vastu Tips
By- Yogita Tyagi
March 23, 2024
हम अपने इष्ट का प्रतीक अवश्य ही अपने घर के मंदिर में रखते हैं लेकिन कई दूसरे प्रतीक भी हैं जो अपने आकार-प्रकार के अनुसार असर दिखाते हैं
संयुक्त परिवार की तस्वीर, दो पक्षियों के जोड़े की तस्वीर, भगवान विष्णु की तस्वीर या फिर मां अन्नपूर्णा की तस्वीर का भी अपना महत्व है
कुछ दशकों पहले तक ताजमहल और दूसरी मजारों की तस्वीरें अक्सर लोगों के घरों की शोभा बढ़ाती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है
फूल, नदी, पहाड़ जैसे सभी प्राकृतिक दृश्य और साथ में हिरन, हाथी, खरगोश, छोटे पक्षियों की तस्वीरें आपको अपने घर में लगानी चाहिए
जीव-जन्तुओं में हिंसक जानवरों की तस्वीरें भी आती हैं जैसे शेर और चीते आदि इन तस्वीरों को लगाने से परहेज करना चाहिए
सभी सात्विक देवी-देवताओं की तस्वीरें घर में होना शुभ है इस प्रकार की तस्वीरें होने से घर में मांगलिक कार्य होते रहते हैं
मजार, समाधि, शेर-चीते जैसे हिंसक पशु, ज्वालामुखी, पुरातत्व से सम्बंधित कोई भी वस्तु या इमारत जैसी तस्वीर घर में लगाने से उदासीनता और कलह का वातावरण बनता है
दौड़ते हुए सफेद रंग के सात घोड़ों की तस्वीर प्रगति सूचक है जिस स्थान पर व्यापार मंदा हो या इसी प्रकार की दूसरी समस्याएं हों वहां इस तस्वीर को लगाया जाता है
सफ़ेद घोड़े की तस्वीर पूर्व दिशा में लगाएं इस तस्वीर का आकार-प्रकार इसको लगाने के स्थान पर आधारित होना चाहिए स्थान क्षेत्रफल के आधार पर इसका माप रखें
तस्वीर का माप लगभग एक फीट चौड़ा और ढ़ाई फीट लम्बा होना चाहिए लेकिन स्थान के क्षेत्रफल के अनुसार इसके माप को घटाया या बढ़ाया जा सकता है