दूध उत्पादन में कौन सा राज्य है सबसे आगे?

Aastha Paswan

भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका है.

भारत में वित्तवर्ष 2023-24 में करीब 23.93 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ था.

हैरानी की बात है कि पूरी दुनिया का करीब 25 फीसदी दूध उत्पादन यहीं होता है.

देश के भीतर देखा जाए तो सालाना दूध उत्पादन में 5 राज्य सबसे आगे हैं.

देश में सबसे ज्यादा 16.21 फीसदी दूध का उत्पादन सिर्फ यूपी में ही होता है.

इस मामले में दूसरे पायदान पर 14.51 फीसदी के साथ राजस्थान काबिज है.

तीसरे पायदान पर मौजूद मध्य प्रदेश में कुल उत्पादन का 8.91 फीसदी दूध पैदा है.

गुजरात इस मामले में चौथे पायदान पर काबिज है, जहां 7.65 फीसदी दूध पैदा होता है.

पांचवें पायदान पर मौजूद महाराष्ट्र में पिछले वित्तवर्ष में 6.71 फीसदी उत्पादन रहा.