सब्सिडी खर्च में कौन सा राज्य सबसे आगे?

Aastha Paswan

चुनाव के समय सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए वादे करती हैं.

इन बड़े-बड़े वादों को पूरा करने के लिए उन्हें सरकारी खजाना खाली करना पड़ता है.

चुनाव जीतने के बाद सब्सिडी के रूप में जनता को नकद सहायता दी जाती है.

क्या आपको पता है कि देश में सबसे ज्यादा सब्सिडी किस राज्य में दी जा रही है.

राज्य की कमाई का सबसे ज्यादा 24 फीसदी हिस्सा पंजाब में सब्सिडी पर खर्च होता है.

अपने राजस्व का 15 फीसदी हिस्सा सब्सिडी पर लुटाने वाला दूसरा राज्य आंध्र प्रदेश है.

गुजरात भी इस मामले में तीसरे पायदान पर है, जहां 13 फीसदी राजस्व सब्सिडी में जाता है.

राजस्थान भी अपनी कुल कमाई का 13 फीसदी हिस्सा सब्सिडी बांटने पर खर्च करता है.

अगर राष्ट्रीय औसत देखा जाए तो सब्सिडी पर खर्च के लिए महज 6.75 फीसदी है.

Google Images