कौन हैं आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे? ‌पिता को दिया ट्रेनिंग,बेटी इरा खान से कर लिया इश्क

By -  Kajal

Jan 4 2024 

इरा खान ने 3 जनवरी को नूपुर शिखरे के साथ शादी कर ली है। अब हर कोई नुपुर शिखरे के बारे में जानना चाहता है। जानिए कौन है आमिर खान के दामाद नुपुर शिखरे

आमिर खान दामाद नूपुर शिखरे बॉलीवुड के जाने माने फिटनेस ट्रेनर हैं। वो बॉलीवुड के कई स्टार्स को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं

 वह इरा खान के भी ट्रेनर रहे हैं। इस कपल को अपनी फिटनेस जर्नी के दौरान प्यार हो गया और तब से वे एक साथ हैं

इरा खान और नूपुर शिखरे ने पिछले साल सितंबर में एक-दूसरे संग सगाई की थीं। एक सपोर्ट्स इवेंट के दौरान नूपुर ने उन्हें प्रपोज किया था

नूपुर शिखरे का जन्म 17 अक्टूबर 1985 को पुणे में हुआ था। एस.डी. से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद नुपुर आर.ए. से बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की

वह एक हिंदू परिवार से हैं।एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर होने के नाते, नूपुर शिखरे ने बॉलीवुड फिल्म स्टार आमिर खान को भी ट्रेनिंग देते हैं