By Ritika
Feb 01, 2024
1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश हुआ है
देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया हैं
बता दें, 1860 में स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने भारत का पहला बजट पेश किया था, जो अंतरिम बजट था
वहीं, आजादी के बाद देश का पहला बजट साल 1947 में वित्त मंत्री आरके षणमुगम चेट्टी ने पेश किया था, इस बजट में नए टैक्स लागू नहीं किए गए थे
इस बजट में सबसे ज्यादा फोकस खाद्यान्न और अनाज की कमी को लेकर था, इसके अलावा देश पर बढ़ता आयात और महंगाई का दबाव भी अहम मुद्दा था
उस वक्त बजट को पेश करते हुए आरके षणमुगम ने कहा था कि इससे पहले जो बजट पेश किया गया था, वो अंतरिम बजट था