Health

किन्हें नहीं खाना चाहिए खरबूजा?

By Ritika

June 13, 2024

गर्मियों में खरबूजा सभी के घर में बड़े चाव से खाया जाता है, ये फल कई पोषक तत्वों से रिच होता है

Source-Pexels

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जातजे हैं, साथ ही इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है

ये हेल्दी फ्रूट यूं तो सेहत के लिए वरदान होता है लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए, आइए जानते हैं कि किन्हें इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए

डायबिटीज के मरीजों को खरबूजा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है, इसलिए इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें

कहा जाता है कि प्रेग्रेंसी में खरबूजा जैसे फलों का सेवन सीमित कर देना चाहिए, क्योंकि इसे ज्यादा खाने से पेट खराब हो जाता है, गैस  की समस्या बन जाती है जिससे देर तक सिर में दर्द रहता है

खरबूज में पानी बहुत ज्यादा होता है, कहा जाता है कि किडनी के मरीज को खरबूजे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, इससे किडनी के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है

सुबह व दोपहर के समय खरबूज खाना अच्छा होता है, लेकिन खाली पेट इसे खाने की भूल न करें, क्योंकि इस वजह से आपको पूरे दिन गैस की शिकायत रह सकती है

ये लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें