क्यों हड़ताल कर रहे हैं देशभर के ट्रक ड्राइवर

By Ritika

Jan 02, 2024

Viral

कानून के कारण हड़ताल

देशभर के ट्रक ड्राइवरों और ऑटो ड्राइवरों ने हिट एंड रन केस से जुड़े कानून के विरोध 3 दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है

लोगों ने कहा काला कानून

प्रदर्शनकारी ड्राइवर इस कानून को काला कानून बता रहे हैं और वापस लेने की अपनी कर रहे हैं

ये है कारण

मालूम हो, हिट एंड रन के नए कानून के तहत घायल के बारे में सूचना न देने पर 10 साल की जेल और 7 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा

पहले थी 2 साल की जेल

वहीं, इससे पहले हिट एंड रन केस में सिर्फ 2 साल की सजा होती है और जमानत भी आसाना से मिल जाती थी

ड्राइवरों का तर्क

ड्राइवरों का तर्क है कि अगर वे मदद के लिए रुकते हैं तो भीड़ उन पर हमला कर सकती है

पेट्रोल पंप पर लगी लाइन

वहीं इसके विरोध के चलते कई जगहों के पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग गई है, लोगों को डर है कि हड़ताल के चलते पेट्रोल डीजल की कमी हो सकती है