म्यूजिशियन हर साल 6 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं. इस खास मौके पर उनके धर्म बदलने के पीछे की दिलचस्प कहानी आपको बताते हैं
एआर रहमान असल में हिंदू परिवार से हैं. उनका असली नाम दिलीप कुमार है
उन्होंने साल 1989 में महज 23 साल की उम्र में इस्लाम कबूल किया था. इसके बाद उन्होंने अपने नाम दिलीप कुमार से बदलकर एआर रहमान (अल्लाह रक्खा रहमान) रख लिया
नका कहना है कि उनके लिए इस्लाम का मतलब साधारण तरीके से जीवन जीना और मानवीयता है
साल 2000 में बीबीसी टॉक शो में बातचीत के दौरान एआर रहमान ने बताया कि किस वजह से उन्होंने इस्लाम को अपनाया
रहमान ने बताया कि एक सूफी थे जो उनके कैंसर से जूझ रहे पिता के आखिरी दिनों में उनका इलाज कर रहे थे
जब एआर रहमान अपने परिवार के साथ कुछ सालों बाद फिर से सूफी से फिर मिले, तो उनकी बातों से एआर रहमान इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने दूसरा धर्म अपनाने का फैसला कर लिया
उन्होंने कहा, 'एक सूफी थे जो पिता के निधन से पहले अंतिम दिनों में उनका इलाज कर रहे थे
7-8 साल बाद जब हम उनसे मिले तभी हमने एक और आध्यात्मिक मार्ग अपनाया, जिससे हमें बहुत शांति मिली.'
एआर रहमान: द स्प्रिट ऑफ म्यूजिक के अनुसार, म्यूजिशियन को अपना नाम दिलीप कुमार पसंद नहीं था
उनका कहना था कि उनका नाम उनकी इमेज से मैच नहीं करता था
एआर रहमान ने ये भी खुलासा किया था धर्म बदलने से पहले एक हिंदू ज्योतिषी ने उन्हें मुस्लिम नाम का सुझाव दिया था