Ritika Jangid
29 अक्टूबर को देशभर में धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो गई है
धनतेरस वाले दिन झाडू खरीदने की परंपरा है। इस दिन झाडू खरीदने को घर की संपन्नता से जोड़ा जाता है। इससे बरकत होती है
धनतेरस के दिन झाडू खरीदने के बाद आप इस पर काला धागा बांधें
झाडू को शुक्र और काले धागे को शनि का प्रतीक माना गया है
इस दोनों के मिलाप से आर्थिक समृद्धि और खुशहाली आती है और संकट दूर होता है
माता लक्ष्मी की कृपा स्थायी रूप से बनी रहती है और घर के सदस्यों की तरक्की होती है
धनतेरस पर पुरानी झाडू को घर से बाहर नहीं करें, इससे बरकत चली जाती है, आप इसके लिए शनिवार का दिन चुनें
झाडू से जूठा साफ न करें क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और दरिद्रता आती है