आखिर Kolkata की पुलिस क्यों पहनती है सफ़ेद वर्दी, जानिये इसके पीछे की वजह

Prachi Kumawat

भारत में आपने पुलिस को खाकी वर्दी में घूमते हुए देखा होगा

लेकिन जैसे ही आप कोलकाता पहुंचेंगे, वहां आप सड़कों पर पुलिस को सफेद यूनिफॉर्म में देखेंगे

कभी आपने सोचा है कि जब सारे देश की पुलिस खाकी वर्दी पहनती है, तो कोलकाता पुलिससफेद यूनिफॉर्म क्यों पहनती है?

कोलकाता पुलिस की यूनिफॉर्म का रंग यूं ही सफेद नहीं होता। इसके पीछे विशेष कारण है

इसके पीछे अंग्रेजी हुकूमत का हाथ है

कोलकाता पुलिस का गठन 1845 में हुआ था। आजादी के बाद अंग्रेज चले गए, लेकिन कोलकाता पुलिस पर अपनी निशानी छोड़ गए

अंग्रेजों ने ही कोलकाता पुलिस की वर्दी के लिए सफेद रंग का चुनाव किया

दरअसल, समुद्र के करीब होने की वजह से यहां काफी गर्मी और नमी रहती है

इस वजह से अंग्रेजों ने पुलिस के यूनिफॉर्म के लिए सफेद रंग चुना, ताकि उनके यूनिफॉर्म से सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट हो जाए और उन्हें ज्यादा गर्मी ना लगे