रात के समय क्यों नहीं चलती मेट्रो?

By Ritika

Jan 20 2024

Viral

आज के समय में मेट्रो यातायात का सबसे बड़ा साधन बन गया है, मेट्रो की मदद से व्यक्ति एक कोने से दूसरे कोने तक आसानी से जा सकता है

मेट्रो का सफर अन्य साधनों के मुकाबले काफी सस्ता होता है, ऐसे में ज्यादातर लोग मेट्रो से ट्रैवल करना पसंद करता है

भारत के लगभग हर शहर में मेट्रो रात में केवल 10 से 11 बजे तक चलती है, राजधानी दिल्ली की बात करे तो मेट्रो सुबह 5: 30 से लेकर रात के 11:30 तक चलाई जाती है

ऐसे में आपने भी सोचा होगा कि ये मेट्रो 24/7 क्यों नहीं चलती है, आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं

दिल्ली मेट्रो के पूर्व मैनेंजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेट्रो के रखरखाव के कारण ये 24/7 नहीं चलाई जाती है

मंगू सिंह ने बताया कि मेट्रो का रखरखाव और उसका परीक्षण करना बहुत जरूरी है, इस काम को रोजाना करना होता है

मेट्रो में इस काम को रात में ही किया जाता है, ताकि अगली सुबह यात्रियों को आवाजाही में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े