Social
By- Khushboo Sharma
Jan 20, 2024
प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजित मूर्ति की आंखों पर पट्टी बांधी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा किया क्यों जाता हैं?
ऋगवेद में देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा के मंत्र दिए गए हैं और उन मंत्रों में प्रतिमा की आंखों में बंधी पट्टी को उतारने का भी मंत्र दिया गया हैं
वेदाचार्य स्वामी संजय पांडेय का कहना हैं वैदिक आह्वान के कारण मूर्ति की दृष्टि उग्र हो जाती है, जिसे सीधे नहीं देखना चाहिए
चक्षु उन्मूलन से पहले मूर्ति की आंखों में अंजन लगाया जाता है और पंचामृत से स्नान कराया जाता है
गाय, फल और शुभता की दूसरी सामग्रियां मूर्ति के सामने लाई जाती हैं
ईश्वर के तेज का सहन मानव नहीं कर सकता इसलिए उनके सामने दर्पण रखा जाता है.
ऐसी मान्यता है कि ईश्वर के नेत्र अपने दर्शन कर शांत हो जाएंगे फिर उन्हें साधक भी देख सकेंगे
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होने वाली यह प्रक्रिया चक्षु पूजन कहलाती है