Viral

रिश्तों में ब्रेक क्यों जरूरी है?

By Ritika

Feb 08, 2024

कई बार जीवन में ऐसा दौर आता है जब हमारे रिश्ते में तनाव और उलझनें बढ़ जाती हैं, ऐसे में अपने रिश्ते से छोटा सा ब्रेक लेना ठीक है 

रिश्ते में ब्रेक लेने का मतलब है खुद को और अपने साथी को थोड़ा समय और स्थान देना

इससे आप दोनों को अपने रिश्ते पर विचार करने का मौका मिलता है, यह समय आपको अपनी भावनाओं को समझने, फ्यूचर के लिए सोचने में मदद करता है

जब किसी रिश्ते में ब्रेक लिया जाता है, तो उस दौरान दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे से दूर रहने का मौका मिलता है

यही वो समय होता है जब वे खुद के बारे में सोचने और अपने रिश्ते का मूल्यांकन करने का अवसर पाते हैं

ब्रेकअप के बाद जब वे फिर से साथ आते हैं तो दोनों एक-दूसरे को लेकर ज्यादा संवेदनशील और समझदार बनते हैं 

ब्रेक के बाद हम अपने पार्टनर की कीमत को जान पाते हैं और उनका ज्यादा सम्मान करते हैं