By Ritika
May 21, 2024
आज यानी 21 मई को दुनियाभर में इंटरनेशनल टी डे बनाया जा रहा है, पानी के बाद चाय दूसरा सबसे बड़ा लोकप्रिय ड्रिंक है और आज का दिन इसलिए चाय को ही समर्पित है
Source-Pexels
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को चाय पीने के फायदे बताने के साथ चाय की खपत को बढ़ावा देना भी है, आइए इंटरनेशनल टी डे के इतिहास, उद्देश्य और महत्व के बारे में जानते हैं
Source-Pexels
बता दें, अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 2005 से मनाया जा रहा है, लेकिन पहले इसे 15 दिसंबर को मनाया जाता था
Source-Pexels
साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ में इंटरनेशनल टी डे मनाने का प्रस्ताव रखा था
Source-Pexels
जिसे 21 दिसंबर 2019 को मान्यता दी गयी और 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया गया, 21 मई 2020 को पहली बार इंटरनेशनल टी डे मनाया गया था और तब से हर साल यह दिन मनाया जा रहा है
Source-Pexels
इस दिन को मनाने का कारण है दुनिया भर में चाय की खपत को बढ़ाना और इसे पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ से लोगों को रूबरू कराना है
Source-Pexels
इसके अलावा चाय व्यापार से जुड़े लोगों फिर चाहे वह चाय की पत्तियां चुनना हो, सुखाना हो या पैकिंग इन सबकी स्थिति से भी परिचित कराना है
Source-Pexels