By Ritika
April 02, 2024
गोल आकार के डोनट्स बच्चों के बीच काफी फेमस है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके बीच में छेद क्यों होता है?
बता दें, डोनट्स में छेद बनाने की शुरुआत 1847 में हुई थी, इसके बीच में छेद बनाने की पहल एक शिप कैप्टन हैनसेन ग्रेगरी के सुझाव के बाद की गई थी
दरअसल, हैनसेन ग्रेगरी शिप पर मिलने वाले फ्राइड केक्स की क्वालिटी से खुश नहीं थे, पहले जब फ्राइड केक में छेद नहीं होते थे तो वह कुछ जगहों पर कच्चा रह जाता था
कच्चा रहने की वजह से इसका टेस्ट बिल्कुल अच्छा नहीं होता था, इस परेशानी का सुझाव देते हुए हैनसेन ने फ्राइड केक के बीच में छेद करने के लिए कहा
होल करने का आइडिया कारगार साबित हुआ और इससे केक अंदरत और बाहर दोनों तरफ से अच्छे से पक जाता था, यहीं से डोनट्स की शुरुआत हुई