Social

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया

By- Khushboo Sharma

Jan 22, 2024

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमी अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है जिसको लेकर पिछले काफी दिनों से सभी लोगों में खूब उत्साह नज़र आ रहा है

इस उत्सव में पूरा देश राममय हो चुका है लेकिन कई लोगों के मन में सवाल हैं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी का दिन ही क्यों चुना गया है

ऐसे में 22 जनवरी को विशेष मुहूर्त में यह पूजा होगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है

यह द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान राम विष्णु भगवान का ही अवतार हैं

 ऐसे में यह दिन राम मंदिर के उद्घाटन और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बहुत ही शुभ है

भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में ही होगी

यह मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 18 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक का है. इस दौरान 84 सेंकड में ही प्राण प्रतिष्ठा होगी