Social
By- Khushboo Sharma
Jan 20, 2024
अयोध्या में 550 साल बाद राम मंदिर के चबूतरे पर फिर से रामलला विराजमान हो गए हैं
राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में होगी, जिससे जुड़ी तैयारियां और अनुष्ठान इस समय चल रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 जनवरी को होने वाले समारोह के यजमान हैं और इसी कारण वे 11 दिन लंबे यम-नियम अनुष्ठान के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी यम-नियम अनुष्ठान को लेकर ग्रंथों में बताई गई सभी विधियों का पालन कर रहे हैं
12 जनवरी को शुरू हुआ यह अनुष्ठान 22 जनवरी को समारोह पूरा होने तक चलेगा
प्रधानमंत्री मोदी इस अनुष्ठान के तहत जमीन पर महज कंबल बिछाकर सो रहे हैं और पूरा दिन व्रत रख रहे हैं, जिसमें वह महज नारियल पानी का ही सेवन कर रहे हैं
पीएम मोदी ने 12 जनवरी को खुद यह अनुष्ठान शुरू करने की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया था कि भगवान ने उन्हें सभी भारतीयों का प्रतिनिधि बनकर इस ऐतिहासिक पल पर मौजूद रहने का मौका दिया है
यम-नियम के तहत 11 दिन तक बेहद कठिन दिनचर्या का पालन करना पड़ता है, जिसमें योग, ध्यान के साथ ही कई बातों में संयम रखना पड़ता है