Lifestyle
By Pratibha
March,12,2024
क्रिस्पी गोभी और खट्टे मीठे सॉसेज से तैयार होने वाली ये वेजिटेरियन डिश बच्चों से लेकर बड़े हर किसी की फेवरेट होती है
कॉर्न फ्लोर, गोभी और गाजर से आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं लेकिन स्वाद से भरपूर होने के बावजूद भी इस पर सरकार ने बैन लगा दिया है
पहले गोवा की सरकार ने सबसे पहले इस डिश पर बैन लगाया था अब कर्नाटक शहर ने भी इसपर बैन लगा दिया है आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह और सेहत को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है
आपको बता दें कि गोभी मंचूरियन को बनाने में सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल किया जाता है जो कैंसर होने के खतरे को बढ़ा सकता है और साथ ही इसे बनाते वक्त लोग साफ सफाई का कम ध्यान रखते हैं
वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी पता लगा है कि इसके साथ परोसी जाने वाली चटनी भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है इस डिश को बनाने के लिए ये लोग कई समय से घटिया क्वालिटी की चीजों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं
इसके साथ ही गोभी मंचूरियन में फैट, सोडियम और कैलोरी की ज्यादा मात्रा पाई जाती है, इसे रोज खाने से आप जल्द ही मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर के साथ कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं
इसे फ्राई करने के लिए जिस ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है वो बेहद लो क्वालिटी का होता है जिससे आपको कई तरह की पाचन संबंधी समस्या हो सकती है