Business
By Aastha Paswan
Mar, 21, 2024
RBI ने कहा है कि 31 मार्च यानी रविवार को सभी बैंक खुले रहेंगे
केंद्रीय बैंक ने कहा कि सभी बैंक शाखाओं को खुला रखने के आदेश दिए गए हैं.
क्योंकि 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है, ऐसे में RBI चाहता है कि मौजूदा वित्त वर्ष में ही सभी लेनदेन का हिसाब रखा जाए.
एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी व्यवसाय से संबंधित अपनी सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को खुला रखें.
इससे पहले IT विभाग ने टैक्स संबंधी लंबित कार्यों को देखते हुए 29 मार्च से 31 मार्च 2024 तक का वीकेंड कैंसिल कर दिया है.
बता दें कि 29 मार्च को गुड फ्राइडे, 30 मार्च को शनिवार है, जबकि 31 मार्च को रविवार है.
ऐसे में आईटी डिपॉर्टमेंट इस वीकेंड के दौरान सभी ब्रांच पर छुट्टियों को कैंसिल करने का आदेश दिया है.