क्यों बार बार आपका ATM ट्रांसैक्शन हो जाता है फेल, जानिए कारण

Samiksha Somvanshi

आइए जानते हैं वो कारण, जिससे ATM ट्रांजेक्शन फेल होते है और इसका समाधान क्या है?

ATM कार्ड पर दी गई तारीख तक ही ATM काम करता है। उस तारीख के बाद कार्ड काम नहीं करेगा।

अगर आपको नया कार्ड लेना है तो आपको पोस्ट ऑफिस में आवेदन देना होगा।

अगर आप ATM पिन भूल जाते हैं, तो ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है। आपको पिन हमेशा याद रखना होगा। पिन भूलने पर इसे तुरंत बदलवा देना चाहिए।

पैसे निकालने से पहले अकाउंट का बैलेंस जरूर चेक करना चाहिए क्यूंकि बैलेंस कम होने पर ट्रांजेक्शन फेल हो जाएगा।

आप ATM से एक दिन में 2500 रुपए से ज्यादा नहीं निकाल सकते है। लिमिट से ज्यादा पैसा निकालने पर ट्रांजेक्शन फेल हो जाएग और लिमिट का भी ध्यान रखना जरूरी है।

NPCI के अनुसार, ATM की दिक्कतें ज्यादातर नॉन-टेक्निकल कारणों से हो रही हैं। NPCI और पोस्ट ऑफिस इन समस्याओं को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर दिक्कतें बनी रहें, तो आप पोस्ट ऑफिस से संपर्क करें। वहां से बैलेंस, पिन या नए कार्ड से जुड़ी समस्याओं का हल आपको आसानी से मिल जाएगा।