Winter Care Tips : सर्दियों में कोमल एड़ियों के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Ritika Jangid

ठंड में एड़ियां फटने की समस्या कई महिलाएं फेस करती हैं। ऐसे में इन्हें कोमल बनाए रखने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं

कोमल एड़ियों के लिए एलोवेरा जेल और कपूर लगा सकते हैं

गुनगुने पानी में नमक और पिसी हुई फिटकली डालकर पैर भिगोने से भी एड़ियां कोमल होगी

रात को सोने से पहले सरसों का तेल लगाएं और सुबह किसी खुरदरे पत्थर से रगड़ने के बाद पैर धोएं

आप गुलाबजल और ग्लिसरीन मिलाकर भी एड़ियों पर लगा सकते हैं

शहद को गर्म पानी में डालकर फुट स्क्रब या फुट मास्क के इस्तेमाल से भी आराम मिलेगा

वेजिटेबल ऑयल से भी पैरों की मालिश कर सकते हैं

सर्दी में नींबू, गिल्सरीन और गुलाब जल को पेस्ट बनाकर एड़ियां पर लगाना चाहिए

इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप सर्दी में भी अपनी एड़ियों को सुंदर रख सकते हैं