Winter Hair Care: सर्दियों में बालों की देखभाल के आसान टिप्स

Prachi Kumawat

 सर्दियों में डैंड्रफ, दोमुंहे बाल, ड्रायनेस और बालों के टूटने की समस्या आम हो जाती है

यहां कुछ ऐसे तरीके हैं, जिससे सर्दियों में आप अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं

हेयर न्यूट्रिशन सप्लीमेंट लें
बालों को उचित पोषण मिले साथ ही वो हेल्दी भी बने रहें इसके लिए अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर विटामिन्स, मल्टीविटामिन्स, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, डीएचटी ब्लॉकर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं

स्कैल्प की देखभाल
हफ्ते में एक से दो बार गर्म तेल से सिर की मालिश करना जरूरी है। क्लीन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिनमें भृंगराज, टी ट्री, आंवला, ब्राम्ही, राइस ब्रान, रोज़मैरी और सीडरवुड जैसे एसेंशियल ऑयल शामिल हो

हेयर मास्क से करें बालों की देखभाल
फेस मास्क की तरह ही हेयर मास्क भी बालों के लिए बेहद जरूरी स्टेप है। यह बालों को चमकदार, मुलायम और मजबूत बनाने में मदद करते हैं

बालों को बार बार धोने से बचें
सर्दियों के मौसम में रोजाना बालों को धोना सही नहीं है। बालों को थोड़े अंतराल पर धोना चाहिए। इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है साथ ही ड्रायनेस भी नहीं होती

गहराई से कंडीशनिंग करें
हफ्ते में एक बार लिव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। ये स्कैल्प को सीधे डिटॉक्सिफाई करता है और उसके पीएच बैलेंस को रिस्टोर करने में मदद करता है

गर्म पानी से नहाने से बचें
गर्म पानी, आपके सिर की त्वचा को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बालों के टूटने-झड़ने की समस्या और बढ़ जाती है

ऑयल ट्रीटमेंट
सेहतमंद और मजबूत बालों के लिए, बालों में तेल लगाना सबसे जरूरी है। यह आपके स्कैल्प और बालों को नमी देता है