सर्दी जुखाम से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Khushboo Sharma

हाथों की सफाई
नियमित रूप से हाथ धोते रहें, खासकर खाने से पहले और बाहर से आने के बाद। इससे वायरस और बैक्टीरिया से बचाव होता है

संतुलित आहार
अपनी डाइट में फल, सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज शामिल करें। विटामिन C और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे संतरे, पत्तेदार सब्जियां और कद्दू के बीज इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं

पर्याप्त पानी पिएं
शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। गर्म पानी या हर्बल चाय का सेवन करें, जो गले को आराम देगी

सर्दी के कपड़े
सर्दियों में ठंडी हवा से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। खासकर गर्दन, कान और हाथों को ढककर रखें

धूम्रपान और शराब से बचें
धूम्रपान और शराब का सेवन आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है, इसलिए इनसे दूर रहें

पर्याप्त नींद
7-8 घंटे की नींद लें, ताकि शरीर को आराम मिले और इम्यून सिस्टम मजबूत रहे

व्यायाम करें
नियमित रूप से हल्का व्यायाम या योग करें। यह रक्त संचार में सुधार करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है

गर्म पेय का सेवन
अदरक, तुलसी और नींबू वाली गर्म चाय या दूध पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। ये प्राकृतिक एंटीबायोटिक होते हैं

तनाव कम करें
तनाव को कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें। मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है