Winter Saree Look: सर्दियों में इस तरह कैरी करें साड़ी, दिखेंगी स्टाइलिश

Priya Mishra

जब बात विंटर वेडिंग की होती है तो अक्सर महिलाएं एथनिक वियर पहनना काफी पसंद करती हैं। इसमें भी साड़ी जरूर पहनना पसंद करती हैं। साड़ी को ब्राइड से लेकर ब्राइड्समेड यहां तक कि अन्य गेस्ट भी आसानी से इसे पहन सकते हैं।

इसके लिए मार्केट में अलग-अलग डिज़ाइन की कई सारी साड़ियां मौजूद है।

अगर आप साड़ी पहनना पसंद करते हैं और साड़ी को स्टाइलिश भी दिखाना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप साड़ी को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

साड़ी पहनकर किसी भी लुक में खुद को खूबसूरत दिखाया जा सकता है लेकिन सर्दियों में अगर हम साड़ी पहन रहे हैं और उसको स्टाइलिश लुक देना है तो उसके साथ आप शृग कैरी सकते हैं इससे स्टाइलिश लुक मिलता है।

सर्दियों में अगर पार्टियों और फंक्शन में साड़ी पहनने का विचार आ रहा है तो इसके ऊपर लॉन्ग जैकेट कैरी की जा सकती है।

साड़ी के साथ ओवरकोट पहनना बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है। सर्दियों के दौरान अगर आप साड़ी पहन रहे हैं तो उस पर कंट्रास्टिंग ओवरकोट कैरी कर सकते हैं।

सर्दियों में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक पाने के लिए साड़ी के साथ फुल स्लीव का ब्लाउज पहना जा सकता है। इससे साड़ी का लुक बहुत ही ऑसम नजर आता है।

साड़ी के साथ कंट्रास्टिंग हाई नेक ब्लाउज पहनने का फैशन बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है। इससे लोग बहुत ही स्टाइलिश दिखाई देता है। ऐसे में सर्दियों के दौरान साड़ी के साथ हाई नेक ब्लाउज भी ट्राई किया जा सकता है।

ठंड से बचने के लिए आप साड़ी के साथ जैकेट पहन सकते हैं वह बेहद स्टाइलिश लुक देता है।