Winter Skin Care: विंटर में अपने रूखे हाथों की ऐसे करें देखभाल

Aastha Paswan

सर्दियों में हाथों की नमी को बनाए रखने के लिए दिन में कई बार अच्छे मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें.

अत्यधिक गर्म पानी से हाथ धोने से त्वचा रूखी हो सकती है. इसलिए ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

सोने से पहले एक अच्छी हैंड क्रीम लगाएं, जिससे हाथों की त्वचा रात भर नर्म और मुलायम रहे.

सर्दियों में बाहर जाते समय सूती या ऊनी दस्ताने पहनें. जिससे त्वचा को ठंड से बचाया जा सके.

त्वचा को गहराई से नमी देने के लिए स्किन केयर में विटामिन E ऑयल का इस्तेमाल करें.

हफ्ते में एक बार हल्के स्क्रब से हाथों की सफाई करें, जिससे डेड स्किन हट सके. क्रीम लगाना न भूलें.

सर्दियों में भी हाथों पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें. खासकर जब आप बाहर जाएं.

भरपूर पानी पिएं, जिससे सही मात्रा में बॉडी हाइड्रेड रहे और स्किन अंदर से हेल्दी रहे.