By kajal yadav
Jan 02, 2026
स्किन का ख्याल हर एक मौसम में रखने की जरूरत होती है.
इस सीजन में अगर हम अपने स्किन का ख्याल नहीं रखते हैं, तो हमारी स्किन बेजान और शुष्क हो जाती है.
स्किन को बेजान होने से बचाने के लिए हमें स्किन की काफी देखभाल करनी जरूरी होती है.
ठंड के मौसम में अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं.
लेकिन यदि आप फेसवॉश या हैंडवॉश उपयोग करते हैं, तो कोशिश करें कि ज्यादा गर्म की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
ज्यादा गर्म पानी से आपके शरीर का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे स्किन शुष्क हो जाती है.
लोग गर्मी में लगाने वाला मॉइश्चराइजर ही सर्दी में लगाते हैं, जो गलत है.
सर्दी में हैवी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि सर्दी में हमारी स्किन गर्मी की तुलना में अधिक बेजान होती है.