Winters Special: सर्दियों में परिवार के लिए बनाएं स्वादिष्ठ गाजर का हलवा, आसान है रेसिपी

Khushi Srivastava

सामग्री
4-5 गाजर (कद्दूकस की हुई), 1 कप दूध, 1 कप खोया, 2 टेबलस्पून घी, चीनी  4-5 टेबलस्पून, ½ टीस्पून इलायची पाउडर, काजू, बादाम (कटे हुए), 1 टेबलस्पून किशमिश, केसर

ताजे और साफ गाजर लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें

एक कढ़ाई या पैन में 2 टेबलस्पून घी डालकर गरम करें

कद्दूकस की हुई गाजर को पैन में डालकर मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक भूनें

अब इसमें 1 कप दूध डालें और गाजर को अच्छे से मिला लें

हल्का पकाने के बाद इसमें खोया डालें और मिक्स करें

अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिला लें और 5-7 मिनट तक पकने दें

इलायची पाउडर, कटे हुए मेवे (काजू, बादाम) और किशमिश डालकर अच्छे से मिला लें

गाजर हलवा गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर गर्म-गर्म सर्व करें

इस पर थोड़े से केसर के छिलके डालें, आपका स्वादिष्ट गाजर हलवा तैयार है