Lifestyle

इन टिप्स की मदद से आप भी दिखेंगी बिना मेकअप की खूबसूरत

By Pratibha

March,14,2024

मेकअप करना चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए अक्सर महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं. मेकअप खूबसूरती को बढ़ाने का काम भी करते हैं

चेहरे की नमी मेकअप में मौजूद केमिकल स्किन से नमी छीन लेते हैं, जिससे चेहरे की चमक खो जाती है. इससे त्वचा ड्राई हो जाती है

बिना मेकअप खूबसूरत आप बिना मेकअप भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं. जी हां, इसके लिए आपको डेली लाइफ में कुछ बदलाव करने की जरूरत है

जल्दी उठें सुबह जल्दी उठना न केवल हेल्थ के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे स्किन भी ग्लो करती है. इससे आप फ्रेश फील करेंगी

पानी पिएं शरीर में पानी की कमी से एक्ने, पिंपल और स्किन की दूसरी समस्या से परेशानी हो सकती हैं. ग्लोइंग स्किन के लिए खुद को हाइड्रेट रखें और खूब पानी पिएं

डाइट है जरूरी आप नियमित रूप से हेल्दी चीज़ें यानी ताजे फल-सब्जियों का सेवन करें इससे आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी

तनाव से दूरी तनाव के कारण भी चेहरे पर झुर्रियां नजर आ सकती हैं. बेहतर है कि सेहत के साथ निखरी त्वचा के लिए भी तनाव से दूर रहें