Lifestyle

ऑफिस जाने वाली महिलाएं ऐसे रखें स्किन का ध्यान

By Ritika

June 10, 2024

गर्मी में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती है, इसलिए स्किन केयर काफी जरूरी होता है

Source-Pexels

लेकिन अगर आप ऑफिस जाती है तो इस बीच गर्मी से बचने के लिए अपनी स्किन का ध्यान रखना और भी बहुत जरूरी है

अगर चेहरे पर रास्ते में पसीना, धूल-मिट्टी लगी हो तो ऑफिस जाते ही सबसे पहले पानी से अपना धोएं, इससे आपकी स्किन को नुकसान नहीं होगा 

ऑफिस में लैपटॉप और बहुत सी चीजों को टच करने के बाद अपनी स्किन को बार-बार ना छुएं, इससे ब्रेकआउट पैदा करने वाले बैक्टीरिया फैल सकते हैं

एयर कंडीशनर की हवा स्किन में से नमी सोख लेती है, इसलिए अपने साथ मॉइच्राइजर हमेशा रखें और इसका इस्तेमाल करते रहें, इससे आपकी स्किन रूखी नहीं होगी

सनस्क्रीन सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन की केयर करती है, मौसम चाहें जो भी हो धूप में निकलते हुए अपनी स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं

काम के बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी है, कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूरी बनाएं, इससे आपकी आंखें, स्किन और मेंटल हेल्थ दोनों को काफी आराम मिलेगा