Khushi Srivastava
विश्व ओवेरियन कैंसर दिवस पर जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। ओवेरियन कैंसर महिलाओं में पाया जाने वाला एक गंभीर रोग है, जिसके लक्षणों की पहचान समय रहते करना जरूरी है। ओवेरियन कैंसर होने से महिलाओं में ये लक्षण देखने को मिल सकते हैं
ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या
पेट के निचले हिस्से यानी पेल्विक एरिया के पास दर्द की शिकायत रह सकती है
बार बार पेशाब आना
पेट भरा हुआ महसूस होना और भूख न लगना
कमर में दर्द होना और पीरियड्स साइकल में बदलाव होना
Disclaimer. यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यहां बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें