By Khushi Srivastava

Xiaomi 17 Pro Max Price: शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ Xiaomi ने लॉन्च की नई सीरिज, 62,300 से शुरु

Sept 26, 2025

GADGETS

Xiaomi ने दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Pro Max चीन के बाजार में लॉन्च कर दिए हैं।

इन दोनों ही वेरिएंट्स में शानदार डिस्पले के साथ ही Snapdragon 8 Elite Gen 5 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है।

सबसे पहले बात करेंगे Xiaomi 17 की इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का फ्रंट में सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 62,300 रुपये से शुरू होती है।

अब आता है Xiaomi 17 Pro Max इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का फ्रंट में सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Pro Max 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 74,700 रुपये से शुरू होती है।