Ayush Mishra
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 0 पर आउट होने के बाद यशस्वी ने दूसरी पारी में शानदार शतक जमा दिया
दूसरी पारी में जायसवाल ने 161 रन बनाये और टीम इंडिया को 487 रन तक पहुंचाया
अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में नंबर-1 बना दिया
जायसवाल एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं
युवा भारतीय ओपनर ने 2024 में अभी तक 34 छक्के जमा दिए हैं और इस तरह उन्होंने ब्रैंडन मैक्कलम (33) को पीछे छोड़ दिया
मैच के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने करियर का चौथा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक पूरा किया
इस मैच में भारत ने 295 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की