BOLLYWOOD

Year Ender 2023: पूरे साल इन सिलेब्स के प्यार  की रही चर्चाऐं ,लाख छुपाने से भी नहीं छुपी मोहब्बत!

By ANJALI DAHIYA 

DEC 31, 2023

अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा आए दिन होती रहती है। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर वेकेशन पर जाते रहते हैं। इन दोनों के वीडियोज और फोटोज सामने आ चुके हैं

तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में काम किया है। ये दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। तमन्ना भाटिया और विजय लव स्टोरी पूरे साल चर्चा का विषय बनी रही हैं

जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया

जाह्नवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया अक्सर साथ नजर आते हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग की खबर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं

आदर जैन-अलेखा आडवाणी

एक्टर आदर जैन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ दिनों पहले खुलासा किया है। आदर जैन इस समय अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी एक साथ खूब नजर आते हैं

तृप्ति डिमरी-सैम मर्चेंट

'एनिमल' एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को लेकर खबर आई कि वह मॉडल से बिजनेसमैन बने सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं। तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट की हाल ही में एक शादी के दौरान की तस्वीरें वायरल हुई थीं

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी ने सत्यदीप मिश्रा से तलाक लिया और वह अक्सर साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ नजर आती हैं। ये दोनों एक-दूसरे पर प्यार जताते रहते हैं। दोनों की कथित लव स्टोरी चर्चा में बनी रहती है

सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली नंदा

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी को लेकर कहा जाता है कि वह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की है