Business
By Aastha Paswan
April, 30, 2024
आप मदर डेयरी के अंतर्गत आने वाले सफल स्टोर का फ्रेंचाइजी ले सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहली अनिवार्यता है कि आप सेना से रिटायर्ड हों.
इसके बाद आपको आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के सामने आवेदन करना होगा.
सफल और एडब्ल्यूपीओ द्वारा आयोजित जॉइंट इंटरव्यू में बैठना होगा.
आपको कम-से-कम 2 लाख रुपये जमा करने होंगे.
आपको 2 सरकारी अधिकारी गारंटर के तौर पर चाहिए होंगे.
इसके बाद सब सही रहा तो आपको स्टोर अलॉट कर दिया जाएगा.
आपको सफल स्टोर के परिचालन संबंधी ट्रेनिंग सफल द्वारा ही दी जाएगी.
स्टोर का कॉन्ट्रेक्ट 2 साल का होगा जिसे रिन्यू करा सकते हैं.