Samiksha Somvanshi
आज हम आपको मनाली के साथ-साथ कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप आराम से बिना किसी मुश्किल के घूमने जा सकते हैं।
अगर आपको घूमना है तो आप कांगड़ा के मैक्लोडगंज और कांगड़ा के धर्मशाला स्थित नड्डी जा सकते हैं और बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।
इसके अलावा आप बर्फबारी का मजा लेने के लिए सोलन के चैल भी जा सकते हैं, ये घूमने के लिए एक बेहतरीन हिल स्टेशन है।
चंबा के पांगी में मौसम ने करवट बदल ली है और रविवार से यहां पर बर्फबारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में घूमने जाने के लिए पांगी एक अच्छा ऑप्शन है।
मंडी का करसोग काफी मशहूर है, जहां सर्दियों में बर्फ से ढकी पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। मंडी का करसोग घूमने किए बेस्ट ऑप्शन है।
जोगिंदर नगर के पास बरोट घाटी को मिनी कश्मीर कहा जाता है, जहां जाकर आप बर्फबारी के साथ-साथ हरे-भरे देवदार के जंगल भी देख सकते हैं।
अगर आप शिमला जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुफरी और नारकंडा भी जा सकते हैं। यह दोनों जगहें भी घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन हैं।
सिरमौर के नौहराधार, चाबहार और हरिपुरधार तीनों जगहें ठंड में घूमने के लिए बेस्ट हैं। यहां जाकर भी आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।
आप हिमाचल में किन्नौर के भाभा घाटी, कल्पा, रिकांग पिओ, सांगला, छितकुल, कोठी, नाको और निचार घाटी भी घूमने जा सकते हैं।