Paytm पर अब बिना PIN डालें UPI पेमेंट कर सकेंगे आप

Samiksha Somvanshi

हाल ही में Paytm ने एक नया फीचर लांच किया है, जिसकी मदद से आप बिना PIN डाले UPI पेमेंट कर सकेंगे।

यह फीचर सिर्फ Paytm UPI लाइट यूजर्स के लिए है।

यह सर्विस आपको बिना PIN डाले ऑनलाइन UPI पेमेंट करने की इजाजत देती है।

Paytm ने UPI लाइट के लिए 'ऑटो टॉप-अप फीचर' लॉन्च किया है, यह आपके UPI लाइट अकाउंट में बैलेंस एड करना आसान बना देगा।

जब ऑटो टॉप-अप फीचर एक्टिव होगा, तो इससे Paytm UPI लाइट में आपके बैंक अकाउंट से पैसे कटकर अपने आप जमा हो जाएंगे।

आप बिना पिन डाले एक बार में 500 रुपये तक की पेमेंट कर सकेंगे। साथ ही आप इससे एक दिन में केवल 2,000 रुपये तक की पेमेंट कर सकेंगे।

UPI लाइट में 2,000 रुपये से ज्यादा जमा नहीं होंगे, एक दिन में केवल 5 बार ही बैंक अकाउंट से पैसे एड किए जा सकते हैं।