बिना आईपीओ के अब भी पा सकते हैं शेयर, जानिए प्री-आईपीओ निवेश के फायदे

Rahul Kumar

निवेशक आईपीओ में निवेश करते हैं पर जब उन्हें शेयर अलॉट नहीं होता है तो उनक हाथ निराश लगती है। अगर आप भी किसी कंपनी का शेयर लेना चाहते हैं पर आईपीओ अलॉटमेंट न होनेका डर है तो आप शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले भी आईपीओ खरीद सकते हैं।

ऐसे में अब आप चाहें तो आईपीओ की लिस्टिंग से पहले शेयर खरीद सकते हैं।

आप ऐसा प्री-आईपीओ (Pre-IPO) के जरिये कर सकते हैं। हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने से पहले शेयर खरीदने का एक तरीका होता है प्री-आईपीओ। यह ऑप्शन वैसे तो संस्थागत निवेशकों, वेंचर कैपिटलिस्ट या हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों के लिए होता है।

प्री-आईपीओ के जरिये निवेश करके आप कम कीमत पर कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं।

हालांकि, यह काफी जोखिम भरा होता है।

दरअसल, जो कंपनियां लिस्ट नहीं होता है उसमें लिक्विडिटी कम होती है।