Samiksha Somvanshi
आपकी दोस्त की शादी है तो उसकी मेहंदी के लिए आप ट्रेंडी लहंगे के डिज़ाइन देख सकते है।
सहेली की शादी है तो मेहंदी फंक्शन के लिए अनन्या पांडे की तरह फेरीटेल लुक के लिए ब्राइट लाइम ग्रीन कलर का पैटर्न नेट का लहंगा आप पहन सकते है।
माधुरी दीक्षित के इस लहंगा लुक से भी मेहंदी फंक्शन के लिए आइडिया लिया जा सकता है। इसमें एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहना है, जिसमें कटदाना एंब्रॉयडरी है।
मेहंदी फंक्शन के लिए सयानी गुप्ता के लहंगा लुक से आइडिया लें, इसमें एक्ट्रेस ने मैचिंग कटदाना एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है।
अनन्या पांडे के इस लुक से भी मेहंदी फंक्शन के लिए आइडिया लिया जा सकता है, एक्ट्रेस ने मेहंदी कलर का प्रिंटेड लहंगा कैरी किया है।
शनाया कपूर ने डार्क-लाइट ग्रीन के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना है, जिस पर गोल्डन एंब्रॉयडरी है। मेहंदी से संगीत और शादी के लिए भी इस तरह का लहंगा पहन सकते है।
सिंपल सोबर लुक चाहिए तो पूजा हेगड़े से आइडिया ले सकते है। एक्ट्रेस की तरह आप प्लेन फैब्रिक का ग्रीन और पिंक कॉम्बिनेशन वाला लहंगा बनवा सकते है , जिससे आप लुक और निखार कर आएगा।