Anjali Dahiya
यदि आपको फंक्शन में डिफरेंट और रॉयल टच देना है, तो कंगना के जैसी कांचीपुरम सिल्क साड़ी को कॉपी कर सकती हैं
क्रीम कलर की साड़ी पर गोल्डन कलर का जरी बॉर्डर शानदार लुक दे रहा है, साड़ी के साथ डीवा ने मैचिंग क्रीम कलर का ब्लाउज पेयर किया हुआ है
ब्लाउज की स्लीव्स वन फोर्थ रखी गई है, इसके साथ उन्होंने पोल्का और पर्ल बीड्स वाला नेकलेस पहना है। साथ में, हाफ कर्ल ओपन हेयर रखे हैं
इस तरह की पटोला सिल्क साड़ी हर फंक्शन में रॉयल लुक देती हैं, अभिनेत्री ब्लू कलर की पटोला सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, साथ में उन्होंने हाफ स्लीव्स वाला मैचिंग ब्लाउज पेयर किया है
ऐसी साड़ियों का लुक हैवी होने की वजह से उनके साथ केवल इयररिंग्स पहनकर आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं, एक्ट्रेस ने भी मल्टी लेयर झुमकी पहनी हुई है
इसके साथ उन्होंने पिंक कलर का कंट्रास्ट पोटली बैग पहना है, ऐसी साड़ी के साथ बन हेयर स्टाइल प्रिटी लुक देती है
आजकल ऑर्गेंजा साड़ी काफी फैशन में चल रही हैं, आप कंगना रनौत की बेज कलर ऑर्गेंजा साड़ी से आइडिया ले सकती हैं
इस साड़ी के साथ उन्होंने कंट्रास्ट कलर का वेलवेट ब्लाउज पहना है, ब्लाउज की नेकलाइन को वी शेप में रखा गया है
साड़ी के बॉर्डर पर पिंक कलर के छोटे छोटे थ्रेड वर्क से फ्लावर बने हुए हैं, अभिनेत्री ने साड़ी के साथ ब्लाउज के मैचिंग कलर का चोकर नेकपीस और स्टड इयररिंग्स कैरी किए हैं