Business
By Aastha Paswan
May, 17, 2024
Source: Google Images
ग्रॉसरी कारोबार में शामिल ब्लिंकिट को मुंबई के एक व्यक्ति की मां ने सुझाव दिया कि सब्जियों के साथ धनिया फ्री में मिलना चाहिए.
इसके बाद ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने एक्स पर शेयर करते हुए जवाब दिया है. उन्होंने इसके बारे में बताया कि फ्री धनिया को लेकर उनका क्या प्लान है.
दरअसल सब्जी दुकानों पर धनिया पत्ती और हरी मिर्च फ्री में मिलना आम बात है, लेकिन जब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सब्जियां खरीदते हैं तो इनकी कीमत देनी होती है.
ऐसे में जब मुंबई के एक व्यक्ति ने ब्लिंकिट से सब्जी मंगाई, लेकिन धनिया पत्ती फ्री में नहीं मिली तो वे हैरान हो गईं. इस घटना को व्यक्ति ने एक्स पर शेयर किया.
इस घटना ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और कुछ ने इसे लेकर मजेदार कमेंट भी किए. वहीं ब्लिंकिट के सीईओ ने भी इसका जवाब दिया है.
इस पोस्ट के कुछ घंटों बाद ढींडसा ने एक्स पर लिखा कि कृपया सभी लोग अंकित की मां को धन्यवाद दें. हम अगले कुछ हफ्तों में इस सुविधा को बेहतर बना देंगे.
उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें ब्लिंकिट कुछ सब्जियों के ऑर्डर पर 100 ग्राम मुफ्त धनिया ऐड करने का विकल्प दे रहा है.
इस पोस्ट कुछ ही घंटों में 5.88 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या तेजी से बढ़ रही है. वायरल शेयर पर अब तक लगभग 8000 लाइक्स आ चुके हैं