Vastu Tips

हवन की राख के चमत्कारी गुण जान रह जाएंगे हैरान

By Aastha Paswan

April, 18, 2024

Source: Google Images

सनातन धर्म में हवन करने का विशेष महत्व होता है। इसकी राख भी किसी कई समस्या को दूर करती है। आइए जानते हैं कि हवन की राख से कौन से उपाय करने चाहिए?

हवन करते समय मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। हवन की राख भी मंत्रों से भरपूर होती है और यह जीवन में आने वाली पेरशानियों को भी दूर करने में भी मदद करती है।

जीवन में सफल होने से लेकर आर्थिक तंगी को दूर करने तक हवन की राख के कई फायदे होते हैं। इसके साथ ही दोष से भी छुटकारा मिलता है।

ग्रह दोष होने से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लाल कपड़े में हवन की राख रखकर पास के मंदिर के आंगन में गाड़ दें।  

कई बार व्यक्ति को सोते समय डरावने सपने दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए हवन की राख को एक पुड़िया में करके तकिए की नीचे रख लें।  

अगर आप रोगों का सामना कर रहे हैं तो। चुटकी हवन की राख को पानी में मिलाकर स्नान करें। इसे त्वचा की समस्या भी दूर होने लगती है।

घर में बरकत के लिए हवन की राख को लाल कपड़े में करके तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

हवन के समय महत्वपूर्ण सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। हवन के बाद राख और बची हुई सामग्रियों को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।