Business
By Aastha Paswan
July, 30, 2024
Source: Google
क्या आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जिसमें कम निवेश में तगड़ी कमाई की जा सके
ऐसा ही एक बिजनेस है कबाड़ का. कबाड़ को कई लोग ऐसे ही बाहर फेंक देते हैं और कई कौड़ियों के दाम में बेच देते हैं
लेकिन इससे तगड़ी कमाई की जा सकती है. इस बिजनेस की शुरुआत करते ही कमाई भी शुरू हो जाती है
इस व्यवसाय को केवल 10 से 15 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं. जिससे हर महीने लाखों कमा सकते हैं
एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल भारत में ही 27.7 करोड़ टन कबाड़ निकलता है
आजकल कबाड़ से घर के सामान की सजावट के सामान, गहने, पेंटिंग्स, जैसी चीजें तैयार करके हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं
सबसे पहले अपने आसपास के कबाड़ सामान इकट्ठा करना होगा फिर कबाड़ी वाले से संपर्क करें
जमा किये गए कबाड़ की सबसे पहले सफाई करके उन्हें नई डिजाइन और रंग रोगन करके नया रूप दिया जा सकता है
वेस्ट मटेरियल कई प्रकार के होते हैं. जिनके इस्तेमाल के जरिये तरह-तरह की वस्तुएं बनाई जा सकती है
जैसे गन्ने से निकलने वाले वेस्ट के जरिये कई लोग खाने-पीने के लिए प्लेट, कप बनाकर तगड़ी कमाई कर रहे हैं. आप अपनी क्रिएटिविटी के जरिये कुछ नया बना सकते हैं
इसके साथ ही वेस्ट मटेरियल के जरिये घर सजाने वाला सामान, कप, वुडन क्राफ्ट जैसी वस्तुएं भी बनाई जा रही है
इन सभी सामानों को घर बैठे बनाकर ऑनलाइन भी सेल किया जा सकता है, इस बिजनेस को शुरू कर कई लोग महीने के लाखों की तगड़ी कमाई कर रहे हैं