Health

एक्टिव रहेगा दिमाग, डाइट में शामिल करें ये चीजें 

By Simran Sachdeva

19 June, 2024

आज के दौर में हर किसी को कोई ना कोई बीमारी तो जरूर ही होती हैं. ऐसे बहुत कम लोग हैं जो बिल्कुल फिट रहते है

Source : Pexels

हेल्दी रहने के लिए सही डाइट लेनी चाहिए. उसी तरह से डाइट प्लान दिमाग के लिए भी बेहद जरूरी है

दिमाग को मजबूत करने वाली डाइट को ब्रेन बूस्टिंग डाइट कहा जाता है, जो याद्दाश्त कम होने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम करती है

इसके लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए. जिसमें पालक, लेट्यूस जैसी हरी पत्तियां शामिल हैं

हफ्ते में पांच बार नट्स खाएं. जैसे बादाम, काजू और पिश्ता को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें

आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबैरी, ब्लू बैरी, रस्पबैरी और ब्लैकबैरी को भी शामिल करें

अलग अलग तरह की बीन्स और दालें भी इस डाइट का हिस्सा हैं. इसे हफ्ते में कम से कम तीन बार खाना चाहिए