VIRAL
BY: Namita Dixit
4 mar 2024
जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है, अब जलेबी में भी कई वैरायटी आने लगी है समस्तीपुर में नमकीन जलेबी मिलती है
इसे ग्रामीण भाषा में लोग झिल्ली के नाम से भी जानते हैं
अगर इस जलेबी को एक बार खा लिया तो बार-बार आपको मन करेगा, यहां देसी तरीके से नमकीन जलेबी बनाई जाती है
ऐसे बनती है नमकीन जलेबी इसे बनाने के लिए चने का बेसन, खाबर सोडा, मिर्च का पाउडर, जीरा का पाउडर, हल्दी का पाउडर, काला नमक इत्यादि को पानी में घोल दिया जाता है
फिर घोल को जलेबी बनने वाले फरमा में डालकर गर्म तेल में छान दिया जाता है
यह जलेबी किलो के भाव से नहीं बल्कि पीस के हिसाब से मिलती है, यह 3 रुपया प्रति पीस के हिसाब से बिक्री की जाती है