Viral

 ट्रैफिक में UPSC परीक्षा की तैयारी करता हुआ दिखा Zomato एजेंट

By Pratibha

2 April 2024

सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी ड्राइवर की तस्वीर वायरल हो गई है, जो ट्रैफिक के बीच यूपीएससी की तैयारी कर रहा था

उसकी लगन और मेहनत की हर तरफ तारीफ हो रही है इस तस्वीर में वो आदमी ट्रैफिक में फंसा हुआ है, लेकिन वो गाड़ी रुकने का फायदा उठाकर पढ़ाई कर रहा है

वायरल हो रहे इस वीडियो में, आप देखेंगे कि जोमैटो का डिलीवरी वाला आदमी पढ़ाई में इतना डूबा हुआ है कि उसे ट्रैफिक की आवाज भी नहीं सुनाई दे रही

वो अपनी गाड़ी पर बैठा हुआ है और मोबाइल पर यूपीएससी की परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहा है

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर सबसे पहले यूजर आयुष सांघी ने शेयर किया था

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @DelhiPolice नाम के अकाउंट से शेयर किया गया उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "ये वीडियो देखने के बाद, मुझे नहीं लगता कि आपको मेहनत से पढ़ने के लिए किसी और चीज की ज़रूरत है" उनकी ये बात लोगों को बहुत पसंद आई और वीडियो तेजी से फैल गया