
Kim Jong Un Warning: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया को अपना प्रमुख दुश्मन बताया और उकसाने पर इसे नष्ट करने की धमकी दी। किम ने इस वर्ष दक्षिण कोरिया और अमेरिका में होने वाले चुनावों से पहले भड़काऊ एवं आक्रामक बयानबाजी तेज कर दी है।
Highlights
Kim Jong Un Warning: सूत्रों कि माने तो किम जोंग उन अप्रैल में दक्षिण कोरिया के संसदीय चुनावों और नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर हथियारों के परीक्षण में तेजी ला सकते हैं। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को बताया कि किम ने इस सप्ताह उत्तर कोरिया में आयुध कारखानों के निरीक्षण दौरों पर यह बयान दिया।
किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों में उत्तर कोरिया की प्राथमिकता सबसे पहले आत्मरक्षा और परमाणु युद्ध रोकने के लिए सैन्य क्षमताओं को बढ़ाना है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया अपने संप्रभुता को बनाये रखना चाहता हैं।
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार किम ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया के खिलाफ दक्षिण कोरिया अपने सैन्य बल का इस्तेमाल करने और उसकी संप्रभुता को खतरे में डालने की हिम्मत करता है तो हमें अपने सभी साधनों और शक्तियों को जुटाकर दक्षिण कोरिया को नष्ट करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।