बिहार : शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मारी गोली, मच गया कोहराम - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बिहार : शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मारी गोली, मच गया कोहराम

बिहार के मुंगेर जिले में प्रेम सम्बन्ध में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेमिका की अन्यत्र शादी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है।

बिहार के मुंगेर जिले में प्रेम सम्बन्ध में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां प्रेमिका की अन्यत्र शादी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जाता है। इधर, गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी। उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंच गया। अचानक उसने लड़की को गोली मार दी।
1684739701 05+
इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल अवस्था में लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था। लड़की की अन्यत्र शादी तय होने से वह नाराज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।